लिंक एक्सप्रेसवे से लखनऊ बस सेवा की मांग
गोरखपुर, जुलाई 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से सीधे लखनऊ बस सेवा संचालित करने की मांग को लेकर भाजपा भौवापार मंडल के मंडल मंत्री शिवेश मिश्रा ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि खजनी, बड़हलगंज, बेलघाट, सिकरीगंज, टांडा, अतरौलिया समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लखनऊ जाने के लिए कई बार वाहन बदलने पड़ते हैं, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खपत होती है। एक्सप्रेसवे के जरिए सीधी बस सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों, मरीजों और आम यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन मिश्रा ने मांग को जनहित से जुड़ा बताते हुए मामले में आवश्यक कार्रवाई करने और इस मार्ग पर बस सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.