गोरखपुर, जून 13 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सिकरीगंज पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी उरुवा भेजा, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे के बाद अब आजमगढ़-वाराणसी हाइवे पर हादसा, ट्रेलर से टकराई आर्टिका, चार की मौतहादसे का विवरण जानकारी के अनुसार, लखनऊ के आशियाना निवासी अक्षयन सिंह यादव (26), सक्षम तिवारी (25), विराज गुप्ता (18) तथा आलमबाग निवासी कृष्णा श्रीवास्तव (20) क्रेटा कार से लखनऊ से नेपाल जा रहे थे। शनिवार सुबह सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भूमिधर अंडरपास के पास गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार किसी अज्ञात वाहन की चपेट में...