नोएडा, जनवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता यमुना एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन खरीदने का काम जल्द शुरू होगा। 74 किलोमीटर का ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर में स्याना के पास शुरू होकर यमुना सिटी में सेक्टर-21 के पास यमुना एक्सप्रेसवे से मिलेगा। यूपीडा के एसीईओ श्री हरि शाही के अनुसार 74 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे में 50 किलोमीटर का हिस्सा बुलंदशहर क्षेत्र में है। बुलंदशहर क्षेत्र में भूमि खरीद के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। करीब 24 किलोमीटर का हिस्सा यमुना सिटी में आ रहा है। इसके लिए किसानों से सीधे जमीन खरीदी जाएगी। प्राधिकरण जल्द अपना काम शुरू करेगा। लिंक एक्सप्रेसवे का डिजाइन और एलाइनमेंट फाइनल हो चुका है। यह नोएडा-ग्रेनो और यमुना एक्सप्रेसवे की तर्ज पर बनेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.