नोएडा, फरवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 74.3 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे को बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। यमुना प्राधिकरण लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए यीडा क्षेत्र के 16 गांव की करीब 740 एकड़ भूमि की खरीद की प्रक्रिया अगले माह में शुरू करेगा। इसके लिए यीडा को 1204 करोड़ का बजट आवंटित किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) गंगा को यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे बनाएगा। लिंक एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे पर 44.3 किलोमीटर यानी बुलंदशहर के सियाना क्षेत्र से शुरू होगा और यमुना एक्सप्रेसवे के 24.8 किलोमीटर यानी सेक्टर-21 फिल्म सिटी के पास आकर जुड़ेगा। इस लिंक एक्सप्रेसवे का करीब 20 किलोमीटर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.