बुलंदशहर, सितम्बर 1 -- गंगा एक्सप्रेसवे को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने वाले प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 80 फीसदी किसानों से आपसी सहमति और समझौते के आधार पर भूमि के बैनामे कराए जा चुके हैं। शेष भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को भी जल्द पूरा करने की तैयारी है। करीब 74 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट तक प्रस्तावित है। यह एक्सप्रेसवे कुल 55 गांवों से होकर गुजरेगा, जिनमें 39 गांव बुलंदशहर जनपद के शामिल हैं। परियोजना के पूरा होने से गंगा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट के बीच सीधा और सुगम संपर्क स्थापित होगा। भूमि अधिग्रहण परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है। प्रशासन की ओर से किसानों के साथ बातचीत कर सहमति के आधार पर बैनामे कराने पर जोर दिया जा रहा...