लिंक आया ना ओटीपी, खाते से निकल गए 75 हजार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मिठनपुरा थाना के गौशाला रोड निवासी रवींद्रनाथ गुप्ता के बैंक खाते से 75 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। उन्होंने रविवार को मिठनपुरा थाने में इसकी एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उन्हें ना तो कोई लिंक आया और ना ही कोई ओटीपी। रुपये की निकासी का मैसेज भी नहीं मिला। पुलिस को बताया है कि इस अवैध निकासी की सूचना राष्ट्रीय साइबर अपराध निरोधक पोर्टल पर दर्ज कराई है। इधर, पुलिस ने बताया कि बैंक स्टैटमेंट से पता चल रहा है कि रवींद्रनाथ गुप्ता के बैंक खाते से यूपीआई एप संचालित कर रुपये निकासी की गई है। किसी आफताब आलम के खाते में रुपये स्थानांतरित किए गए हैं। स्टेटमेंट के आधार पर मामले में आगे की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.