अंबेडकर नगर, मई 11 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। जहांगीरगंज विकास क्षेत्र के सिंघलपट्टी गांव से भूपतिपुर कोड़रहा लिंक मार्ग को जोड़ने वाली सड़क के एकदम जर्जर होने से लगभग 15 हजार की आबादी को आवागमन की परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क के न बनने से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, ग्रामीण सभी को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भूपतिपुर कोड़रहा गांव को जोड़ने वाली उक्त सड़क की दूरी लगभग दो किमी है। यह सड़क नथमलपुर हेठरिया एवं मिश्रौलिया गांव से होते हुए भूपतिपुर कोड़रहा गांव तक जाती है। दो किमी की उक्त सड़क की गिट्टियां उखड़ कर बिखर गई हैं और सड़क पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। यह भी पढ़ें- लिंकमार्ग जर्जर होने से 15 हजार की आबादी के आवागमन में दिक्कत बारिश के बाद यह सड़क और भी जर्जर हो चुकी है। सड़क पर कीचड़ और जगह- जगह जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में का...