नोएडा, मार्च 21 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में समस्याओं के समाधान के लिए कई दिनों से लोगों का धरना-प्रदर्शन जारी है। बिल्डर प्रबंधन से मिलने से पहले शनिवार को लोगों ने बैठक की। इसमें बैठक में रखी जानी वालीं समस्या और मांगों पर चर्चा की। सोसाइटी में रहने वाले सुनील जलोटा ने बताया कि परिसर में करीब 2200 परिवार रहते हैं। यहां बिल्डर प्रबंधन द्वारा सुविधाओं में कटौती की जा रही है। इससे परेशान होकर लोगों ने 14 मार्च को प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। लोगों ने सोसाइटी को मुख्य गेट के पास टैंट लगाकर धरने पर बैठ गए। वहीं, अब बिल्डर प्रबंधन द्वारा एक-दो दिन लोगों से मिलने का आश्वासन दिया गया है, जिससे पहले लोगों ने शनिवार को बैठक का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने सोसाइटी में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की ...