लखनऊ, मार्च 25 -- ला-मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज परिसर में अवैध सिलेंडरों का खेल चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर आपूर्ति विभाग की टीम सोमवार देर शाम पहुंची। टीम को देखकर बाइक सवार फरार हो गया। टीम ने बाइक पर लदे चार भरे गैस सिलेंडर बरामद कर लिए हैं। इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक मुकदमा आपूर्ति विभाग के निरीक्षक हर्ष मिश्रा ने दर्ज कराया है। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि राणा प्रताप मार्ग पर ला-मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज परिसर में गैस सिलेंडर का अवैध काम चल रहा था। जानकारी होने पर टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बाइक सवार भाग निकला। मौके से एक बाइक में चार भरे हुए गैस सिलेंडर लदे मिले। परिसर में मौजूद गार्डों और कर्मचारियों से बाइक के बारे में पूछताछ की गई पर कुछ पता नहीं चल...