ला इलाहा इल्लल्लाह... बहू को जिताने के लिए रैली में कलमा पढ़ने लगे 7 बार MLA रह चुके BJP नेता
जयपुर।, नवम्बर 14 -- मुखर होकर हिंदुत्व की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता चुनावी रैली में कलमा पढ़कर लोगों को चौंका दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के सात बार विधायक रहे राजेंद्र राठौड़ ने हाल ही में राजस्थान के चुरू में एक जनसभा के दौरान इस्लाम का पहला कलमा पढ़ा। उनकी बहू कनिका सिंह चुरू जिला परिषद चुनाव में वार्ड 23 से चुनाव लड़ रही हैं। पिथीसर गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद ने कहा, "मेरा बस एक ही निवेदन है। खुदा एक है, भगवान एक है।" इसके बाद उन्होंने 'ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर रसूलुल्लाह' कलमा पढ़ा। लोगों ने इसपर तालियां बजाईं। आपको बता दें कि इस्लाम में इसे पहला कलमा कहा जाता है। इसका अर्थ होता है, "अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लायक नहीं है और मुहम्मद अल्लाह के रसूल हैं।"महात्मा गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.