लााखों की ठगी में महिला समेत 10 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 15 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध सेंट्रल थाना की टीम ने घर बैठे पार्ट-टाइम नौकरी और क्रिप्टो ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 43.12 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लाख 10 हजार रुपये , दो सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम, रोहतक, भिवानी और हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-31 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 15 मई को उसका मोबाइल नंबर एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया था। इसके बाद टेलीग्राम के जरिए उसे घर बैठे ऑनलाइन टास्क पूरे कर अच्छी कमाई का लालच दिया गया था। शुरुआत में ई-कॉमर्स वेबसाइट के लिंक पर क्लिक कर स्क्रीनशॉट भेजने जैसे छोटे-छोटे कार्य दिए गए और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.