रांची, जून 14 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना क्षेत्र के बदालू गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक लाह व्यापारी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित लाह व्यापारी शिवशंकर दत्ता ने सिल्ली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार दोवाडू निवासी शिवशंकर दत्ता रोज की तरह अपनी टीवीएस मोपेड से व्यवसायिक कार्य के सिलसिले में दूसरे गांव जा रहे थे। इसी दौरान बदालू गांव के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट की। अपराधी उनके पास से 17 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- लाह व्यापारी से दिनदहाड़े लूट, थाना में शिकायत दर्ज घटना की सूचना मिलने के बाद सिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास क...