लाह के रहने वाले मुकेश का था रेलवे पटरी के किनारे मिला शव
पीलीभीत, जून 6 -- पूरनपुर। कुर्रेया हाल्ट के पास मिले शव की पहचान मुकेश के रूप में हुई। जानकारी लगने के बाद परिजनों ने पुलिस से संर्पक किया। युवक ससुराल जाने के लिए घर से निकला था। शुक्रवार को पूरनपुर मैलानी रेल खंड के कुर्रेया रेलवे हाल्ट के पास एक युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला था। काफी प्रयास के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। देर शाम मृतक के परिजन थाना सेहरामऊ पहुंचे। उन्होंने मृतक की पहचान मुकेश पुत्र लालता प्रसाद निवासी गांव लाह कोतवाली पूरनपुर के रुप में की। यह भी पढ़ें- लाह के रहने वाले मुकेश का था रेलवे पटरी के किनारे मिला शव परिजनों ने बताया कि गुरुवार को मुकेश अपनी ससुराल कुर्रेया जाने की बात कहकर निकले थे। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.