लाह की वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण ले रहे 24 किसान
गुमला, सितम्बर 9 -- गुमला प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में आयोजित पांच दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिसई,भरनो और रायडीह प्रखंड के 24 प्रतिभागी लाह उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक सीख रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. बृजेश पांडेय ने वैज्ञानिक तरीके से लाह की खेती, बेहतर उत्पादन और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन की जानकारी दी।वहीं अटल बिहारी तिवारी ने प्रतिभागियों को लाह कीट के जीवन चक्र, पोषक पौधों के चयन एवं प्रबंधन, गुणवत्तायुक्त ब्रूड लाह,वैज्ञानिक बगालन,संचयन और समेकित प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पोषक पौधों का चयन, गुणवत्तायुक्त ब्रूड लाह का उपयोग और फसल की नियमित निगरानी से उत्पादन व गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है।प्रशिक्षण में कुसुम, बेर और पलाश जैसे प्रमुख पोषक पौधों के वैज्ञानिक प्रबंधन तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.