रांची, मार्च 16 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में लाह (लाख) की खेती से जुड़े किसानों की समस्याओं को उठाते हुए सरकार से लाह उत्पादकों के लिए बेहतर व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लाह किसानों को उचित मूल्य दिलाने, उत्पादन बढ़ाने तथा लाह मंडी और प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की दिशा में ठोस पहल की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि खूंटी सहित झारखंड के कई क्षेत्रों में हजारों किसान पारंपरिक रूप से लाह की खेती करते हैं, जो ग्रामीण और आदिवासी परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है। लाह केवल खेती का माध्यम ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का एक बड़ा साधन है। लाह से वार्निश, पॉलिश, सजावटी वस्तुएं और कई औद्योगिक उत्पाद तैयार किए जाते हैं, जिनकी देश-विदेश में अच्छी मांग है।कम ...