लाह उद्योग के पुरोधा रोशन लाल शर्मा का निधन, शोक
रांची, जुलाई 28 -- खूंटी, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय लाह कारोबारी एवं लाह उद्योग के पुरोधा माने जाने वाले रोशन लाल शर्मा का मंगलवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें खूंटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोपहर करीब दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 11 बजे तजना मुक्तिधाम मे बजे किया जाएगा। रोशन लाल शर्मा ने अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत मुरहू स्थित अच्छू राम खलखो लाह फैक्ट्री में नौकरी से की थी। बाद में उन्होंने खूंटी में तजना लाह फैक्ट्री की स्थापना की और लाह कारोबार को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया।
सामाजिक योगदान उनके प्रयासों से खूंटी को वैश्विक लाह व्यापार के क्षेत्र में नई पहचान मिली। वे सफल उद्योगपति होने के साथ समाजसेवी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.