लाह उत्पादन झारखंड के किसानों के लिए आय का सशक्त माध्यम बन सकता है: सौरव
गुमला, अप्रैल 22 -- रायडीह प्रतिनिधि। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को रायडीह प्रखंड में वैज्ञानिक लाह उत्पादन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत सिडकोफेड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 150 किसानों ने भाग लिया।प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने किसानों को लाह उत्पादन की वैज्ञानिक विधियों, कीट प्रबंधन, उचित फसल चक्र, गुणवत्ता सुधार तथा बाजार संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि पारंपरिक तरीकों के स्थान पर आधुनिक तकनीकों को अपनाने से उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों की आय भी बेहतर हो सकती है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आवश्यक टूलकिट्स भी वितरित किए गए। जिससे किसान सीखी गई तकनीकों को सीधे अपने खेतों और पेड़ो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.