नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने अब प्रदूषण को लेकर एक नया राग अलापा है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मंत्री मरियम औरगंजेब ने लाहौर में खराब एयर क्वालिटी के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। मंत्री मरियम औरगंजेब, लाहौर के खराब हवा के लिए दिवाली के बाद भारत से आने वाले प्रदूषण को जिम्मेदार ठहराया है। बता दें कि, पाकिस्तान के लाहौर और दूसरे शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर पाया गया है। लाहौर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 600 के पार पहुंच गया, जो बेहद खतरनाक माना जाता है। कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति में पहुंच गया।पाकिस्तान ने अलापा अलग राग मरियम औरंगजेब का दावा है कि दिवाली पर हुई आतिशबाजी और भारतीय शहरों में जलाई जा रही पराली का धुआं सीमा पार करके लाहौर पहुंचा, जिससे वहां प्रदूषण तेजी से बढ़ गया। सो...