लाहौरगढ़ रजवाहे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार
मेरठ, मई 21 -- मेरठ बड़ौत मार्ग पर गुरुवार दोपहर बाद तेज रफ्तार कार लाहौरगढ़ गांव के निकट रजवाहे के पास अचानक कार का अगला टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। कार में चालक समेत महिला व चार बच्चे बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों के साथ पुलिस ने कार को सीधा कराया तथा चालक को दूसरे वाहन से उनके घर पर भेजा गया। बड़ौत के गांधीनगर कॉलोनी निवासी मोहित जैन गुरुवार की दोपहर बाद अपनी कार से भाभी स्वीटी तथा तीन भतीजी व एक भतीजे के साथ मेरठ रिस्तेंदारी में जा रहा था। जैसे ही कार मेरठ बड़ौत मार्ग पर लाहौरगढ़ गांव के निकट सलावा राइट रजवाहे के निकट पहुंची तो अचानक कार का अगला टायर तेज आवाज के साथ फट गया। टायर फटने से चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा ओर कार सड़क किनारे जाकर पलट गई। गनीमत रही कि कार के अन्दर किसी को गंभीर चोट नही लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.