आजमगढ़, अप्रैल 3 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। लाहीडीह बाज़ार में सप्ताह भर के भीतर बंदरों ने दर्जनभर से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। बंदरों के आतंक से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो सका है। मिर्जापुर ब्लाक क्षेत्र के लाहीडीह बाज़ार में कई दुकानें हैं। बाजार में बदंरों का जबरदस्त आतंक है। सप्ताह भर के भीतर बंदरों ने बाजार के मोहम्मद आजम पुत्र शौकत, अबुजर पुत्र फिरोज़, जावेद पुत्र मुश्ताक, श्याम सुंदर, नेहाल पुत्र सालिम, रूपेश पुत्र जितेंद्र आदि को काटकर घायल कर दिया। सभी लोगों ने मिर्जापुर ब्लाक स्थित समुदायिक स्वास्थ केंद्र में इलाज कराया। बंदरों के आतंक के चलते दुकानदार अपनी दुकान खोलने में भी डर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग क...