नई दिल्ली, जुलाई 20 -- हर घर में कभी ना कभी ऐसा दिन जरूर आता है, जब रसोई खोलते ही सबसे बड़ा सवाल होता है, 'आज क्या बनाएं?' फ्रिज में कोई सब्जी नहीं, बाजार जाने का मन नहीं और परिवार को कुछ स्वादिष्ट भी खिलाना है। ऐसे समय में अगर रसोई में रखा पापड़ काम आ जाए, तो बात ही अलग है। जी हां, सिर्फ चार पापड़ और कुछ रोज इस्तेमाल होने वाले मसालों की मदद से ऐसी चटपटी सब्जी तैयार की जा सकती है, जिसे खाने के बाद कोई यकीन ही नहीं करेगा कि यह इतनी सिंपल चीजों से बनी है। यह रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है और रोटी, पराठे या चावल, तीनों के साथ खूब स्वाद देती है।पापड़ की सब्जी बनाने के लिए क्या चाहिए? चार पापड़ दो प्याज बारीक कटे हुए दो टमाटर बारीक कटे हुए दो हरी मिर्च एक छोटा चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट आधा छोटा चम्मच हल्दी एक छोटा चम्मच लाल मिर्च एक छोट...