लावेला चौक के पास गिरी पीपल के पेड़ की टहनी
बदायूं, जून 24 -- लावेला चौक के पास व्यस्तम रोड पर हनुमान मंदिर में लगे पीपल के पेड़ की टहनी टूटकर गिर पड़ी। इससे एक साइड का रोड बंद हो गया। गनीमत रही कि पेड़ की टहनी गिरी तो उस वक्त सुबह का समय था और वहां पर लगने वाले ठेले, खोमचे वाले नहीं पहुंचे थे नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ की टहनी गिरने की वजह से बंद हुई रोड की एक साइड पर आवागमन सुचारू कराने के लिए पेड़ को वहां से हटवाया गया। लावेला चौक के पास हनुमान मंदिर में विशाल पेड़ खड़ा था। पीपल का पेड़ होने की वजह से मंदिर के अंदर से लेकर बाहर तक काफी छांव रहती थी जिसके नीचे ठेले, खोमचे लगते हैं तो वहां पर लोग छांव की वजह से बैठे रहते हैं। मंगलवार की सुबह अचानक यह पेड़ की टहनी मंदिर परिसर में गिरकर बाहर रोड तक आ गया। सुबह का समय होने की वजह से उस वक्त वहां पर कोई ठेला, खोमचा या फिर छां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.