नोएडा, मई 21 -- नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-63 के ए ब्लॉक स्थित लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने गुरुवार नोएडा प्लांट में मोबाइल फोन के कलपुर्जे (कंपोनेंट) और चार्जर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शुभारंभ किया। इसका इकाई का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने किया। उद्घाटन के दौरान लावा इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुनील रैना और कार्यकारी निदेशक और प्रमुख विनिर्माण अधिकारी संजीव अग्रवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार नोएडा को भारत का मोबाइल विनिर्माण हब बनाने का सपना देख रही है। यह भी पढ़ें- लावा इंटरनेशनल 1,100 करोड़ रुपये निवेश करेगी हमारा विकास विजन एक ऐसे राज्य का है जहां प्रगति हो, युवाओं...