नई दिल्ली, मई 21 -- नई दिल्ली। स्वदेशी मोबाइल फोन विनिर्माता कंपनी लावा इंटरनेशनल अगले पांच साल में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए 1,100 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। लावा के कार्यकारी निदेशक और मुख्य विनिर्माण अधिकारी संजीव अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण के क्षेत्र में अपने विस्तार के तहत एक मोबाइल चार्जर संयंत्र स्थापित किया है। हमारे पास चार करोड़ मोबाइल फोन बनाने की क्षमता है। अगले पांच साल में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के विविधीकरण में 1,100 करोड़ रुपये का निवेश करने की हमारी योजना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...