चतरा, जनवरी 10 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड को देखते हुए लावालौंग प्रमुख मनीषा देवी ने प्रखंड मुख्यालय स्थित राम मंदिर परिसर में शनिवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। जानकारी देते हुए श्रवण रजक ने बताया कि स्थिति को देखते हुए असहाय, वृद्ध एवं अत्यंत गरीब वर्ग के लगभग 80 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ नजर आई। प्रमुख मनिषा देवी ने कहा कि ठंड का मौसम गरीब एवं असहाय लोगों के लिए सबसे अधिक कष्टदायक होता है। ऐसे में उनकी पीड़ा को कम करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम केवल एक गांव तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि शीघ्र ही प्रखंड के अन्य गांवों में भी जरूरतमंदों की पहचान कर कंबल वितरण किया जाएगा,ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।उन्होंने यह ...