लावालौंग चौकीदार की ड्यूटी के दौरान मौत
चतरा, मई 9 -- चतरा, संवाददाता। लावालौंग थाना में पदस्थापित चौकीदार प्रयाग गंझू की आकस्मिक मौत गुरूवार को हो गयी। चौकीदार दफादार संघ के जिला अध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि ड्युटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी। आनन-फानन में परिजन उन्हें ईलाज हेतू चतरा सदर अस्पताल लाया, जहां ईलाज के क्रम में चौकीदार प्रयाग गंझू की मौत हो गई। उमेश ने बताया कि सूचना पर संगठन के अन्य सहयोगियों के साथ सदर अस्पताल पहुंचा तथा स्थिति को जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रयाग गंझु का परिवार की स्थिति काफी दयनीय है सहयोग किया जायेगा। कहा कि चतरा जिला में माह मार्च 2026 से चौकीदारों को वेतन भी नहीं मिल रहा है, जिससे लोग कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.