चतरा, मार्च 11 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। चतरा जिले के लावालौंग प्रखंड मुख्यालय से कोलकोले पंचायत के भुसाड़ गांव तक लगभग 9 किलोमीटर लंबी सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर सिमरिया विधायक उज्जवल दास ने विस में उठाया । विधायक ने बताया कि सरकार ने स्वीकार किया कि उक्त सड़क कच्ची एवं जर्जर अवस्था में है तथा यह मार्ग वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में पड़ता है। विभाग द्वारा बताया गया कि वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (ठडउ) प्राप्त होने के बाद विभागीय नीति एवं बजटीय प्रावधान के अनुसार सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। विधायक ने स्थानीय जनता की सुविधा एवं आवागमन की समस्या को देखते हुए इस महत्वपूर्ण सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग सरकार से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.