लावारिस हालत में मिले हत्याकांड के शिकार की नहीं हो सकी शिनाख्त
मुरादाबाद, मई 10 -- कटघर थाना क्षेत्र में शनिवार को लावारिस हालत में मिले शव की रविवार को भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस टीम उसकी फोटो आसपास के थानों और जिलों की पुलिस के पास भेजने के साथ ही सोशल मीडिया पर डालकर शिनाख्तगी का प्रयास कर रही है। शिनाख्तगी न होने से रविवार को भी शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। उसे 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना कटघर के बलदेवपुरी में कल्याणपुर रोड पर नरेश कुमार के खाली प्लाट में शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक युवक का शव लावारिस हालत में मिला था। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ गौरव तिवारी और एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट बुलाकर मौके से साक्ष्य संकलन कराने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। यह भी पढ़ें- सड़क से घसीटकर शव खाली प्लॉट में फेंका; मुरादाबाद में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.