लावारिस हालत में मिले वृद्ध की उपचार के दौरान मौत, शिनाख्त नहीं
रामपुर, जून 18 -- सैफनी। थाना क्षेत्र के लखन ताजपुर गांव के जंगल में लावारिस हालत में मिले एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात लखन ताजपुर गांव के पास एक वृद्ध व्यक्ति उम्र करीब 75 वर्ष अचेत अवस्था में पड़े मिले थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस बुलाकर वृद्ध को तत्काल सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में एक वृद्ध व्यक्ति के मिलने की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.