रुडकी, जनवरी 21 -- लावारिस हालत में घूम रही एक बेसहारा महिला के लिए बुधवार को भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति मददगार बनकर सामने आई है। समिति ने महिला को अपने संरक्षण में लेकर उसका उपचार शुरू करा दिया है। समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें बाजार में एक लगभग 35 वर्षीय महिला के लावारिस हालत में घूमने की सूचना मिली थी। सूचना पर समिति के सदस्य महिला को सुरक्षित सेवा समिति के कार्यालय ले आए। कहा कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। जब उससे उसका नाम या पता पूछने का प्रयास किया गया, तो वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...