लखनऊ, अप्रैल 17 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के मऊ में गुरुवार को मिला शव झारखंड के बोकारो में रहने वाले युवक का था। पुलिस के मुताबिक पांच दिन पहले मानसिक इलाज के लिए भाई के यहां आया था। अचानक लापता हो गया था। परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तो जानकारी हुई। मऊ के एक बाग में युवक का शव पड़ा मिला था। शुक्रवार को परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे तो फोटो से उसकी पहचान झारखंड के टांड बालीडीह निवासी सुखलाल उर्फ टुडू (33)के रूप में की। भाई हरिलाल टुडू ने बताया कि मोहनलालगंज में रहकर एक निजी संस्था में काम करता है। उसका भाई मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। इलाज के लिए सोमवार को झारखंड से मोहनलालगंज आया था। दूसरे दिन संदिग्ध हालात में लापता हो गया। तब से तलाश रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.