मऊ, मार्च 18 -- मऊ, संवाददाता। देवाश्रम संस्था की ओर से जिला अस्पताल के सभागार में देवाश्रम पंचदश वार्षिकोत्सव एवं शव सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक बृजराज सिंह सिसोदिया ने कहा कि निराश्रित मृतकों का अंतिम संस्कार करना परम पुनीत कार्य है। इस कार्य को देवाश्रम की ओर से विगत 15 सालों से निर्बाध रूप से संपन्न कराया जा रहा है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है।समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख समाजसेवी एवं गाजीपुर जनपद के मरदह के पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय सिंह यादव ने कहा कि निराश्रित मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए आने वाले खर्च के लिए संस्था की एक सुरक्षित निधि की स्थापना किया जान अनिवार्य है। जिसके ब्याज से निराश्रित मृतकों का अंतिम संस्कार किया जा सके। देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.