सिद्धार्थ, अप्रैल 22 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। इटवा कस्बे में मानवता को झकझोर देने वाली घटना के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। इटवा थाना क्षेत्र के आईटीआई नहर इलाके में सोमवार को लावारिस हालत में मिले नवजात शिशु की हालत अब पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर बताई जा रही है। बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक और सामाजिक संस्थाओं ने भी राहत की सांस ली है। नहर के पास से गुजर रहे कुछ राहगीरों को अचानक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज की दिशा में पहुंचने पर लोगों ने देखा कि एक नवजात शिशु कपड़े में लिपटा हुआ लावारिस अवस्था में पड़ा है। घटना से स्तब्ध लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना चाइल्ड लाइन को दी गई।चाइल्ड वेलफेयर कम...