लावारिस मिली बच्ची को मिला मां का ममत्व, सात समंदर पार से आया अपनापन
छपरा, अक्टूबर 5 -- स्पेन की मां ने सारण की मासूम को गोद लेकर दिया नया जीवन एकल मां के वात्सल्य की छांव में अब बीतेगा बच्ची का बचपन फोटो 20 सोमवार को स्पेन की एकल मां को कानूनी प्रक्रिया के बाद बच्ची को सौपतें जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिस बच्ची ने जन्म के बाद दुनिया में आंखें खोलीं, उसके हिस्से में न मां की गोद थी, न पिता का साया और न ही किसी अपने का दुलार। जन्म के तुरंत बाद ही वह लावारिस हालत में मिली थी। जिंदगी की शुरुआत ही उसके लिए अपनों की तलाश से हुई। लेकिन अब उसकी दुनिया बदल गई है। जिस बच्ची को कभी अपनों ने बेसहारा छोड़ दिया था, उसे सात समंदर पार से मां का ममत्व मिल गया है। एक बच्ची, जो कभी अपनों के इंतजार में संस्थान की चहारदीवारी में थी, अब मां के आंचल में सुरक्षित है। स्पेन की एकल मां ने सारण की इस मासूम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.