शामली, अप्रैल 16 -- थानाभवन। थाना क्षेत्र में लावारिस अवस्था में घूम रही एक नाबालिग बालिका को मिशन शक्ति टीम ने सतर्कता दिखाते हुए सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया। बुधवार को गस्त के दौरान मिशन शक्ति टीम को करीब 16 वर्षीय एक बालिका संदिग्ध अवस्था में अकेली घूमती हुई दिखाई दी। शक होने पर पुलिस टीम ने बालिका को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में बालिका ने अपना नाम वर्षा पुत्री राजेश राम निवासी हसनपुर गठिया, थाना सिद्धबलिया, जनपद गोपालगंज बताया। साथ ही उसने यह भी बताया कि वह वर्तमान में हरियाणा के जनपद यमुनानगर स्थित हरि शंकर कॉलोनी, थाना जगाधरी जनपद यमुनानगर में रह रही है। यह भी पढ़ें- नेपाल की नाबालिग लड़की सुरक्षित किया, आरोपी गिरफ्तार मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम की हेड कांस्टेबल रविता ने बालिका के पिता का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उ...