इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- सैफई। झिंगुपुर गांव के पास एक ट्यूबवेल के पास पल्स पोलियो वैक्सीन से भरा बॉक्स लावारिश हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। देश से पोलियो उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच इस तरह की घटना ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर ट्यूबवेल के पास पड़े इस बॉक्स पर पड़ी तो वे अचरज में पड़ गए। पास जाकर देखने पर पता चला कि बॉक्स में पल्स पोलियो वैक्सीन रखी हुई है। बताया जा रहा है कि यह बॉक्स बूथ संख्या 32 के लिए आवंटित था और इसमें रखी वैक्सीन की एक्सपायरी वर्ष 2027 तक है। ग्रामीणों का कहना है कि इतना महत्वपूर्ण वैक्सीन इस तरह खुले में कैसे छोड़ दिया गया, यह समझ से परे है। लोगों ने आशंका जताई है कि किसी मेडिकल टीम द्वारा लापरवाही बरतते हुए बॉक्स को यहां छोड़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.