कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता फजलगंज के काली मठिया चौराहे पर लावारिस हालत में सालों से रहने वाले रज्जन सविता की परेशानियां कम होंगी। 23 फरवरी को बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल रज्जन का नि:शुल्क इलाज नारायणा मेडिकल कॉलेज एण्ड रिसर्च सेंटर करेगा। लावारिस मरीज को बेहतर इलाज दिलाने में लगे मुन्ना सिंह बताते हैं कि विधायक सुरेंद्र मैथानी के सहयोग से यह संभव हो सका है। एक लाख रुपये तक खर्च इलाज में आ रहा था, बाद में नारायणा के आला अधिकारियों ने पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि अब रज्जन की जिंदगी बचने की उम्मीद बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.