हरदोई, मार्च 27 -- सण्डीला। डायल-112 पुलिस ने ईमानदारी और सतर्कता का परिचय देते हुए एक व्यक्ति का लावारिस बैग सुरक्षित लौटाकर सराहनीय कार्य किया। कछौना निवासी प्रदीप चौरसिया लखनऊ से सण्डीला होते हुए अपने घर जा रहे थे। रास्ते में सण्डीला के मुरार नगर स्थित वन विभाग के पास बस अड्डे पर खाना खाते समय वह अपना बैग वहीं भूल गए और कछौना के लिए निकल गए। मौके पर खड़ी पीआरवी 5686 के कर्मियों आरक्षी धर्मेन्द्र और चालक हेड कांस्टेबल दिनेश मिश्रा को वह बैग मिला। पुलिसकर्मियों ने बैग को खोलकर देखा तो उसमें करीब 50 हजार रुपये नकद मिले। इसके बाद टीम ने मौके पर ही रुककर बैग के मालिक की तलाश शुरू कर दी।करीब एक घंटे बाद प्रदीप चौरसिया वापस वहां पहुंचे और अपनी पहचान बताई। संतुष्ट होने के बाद पीआरवी कर्मियों ने उन्हें उनका बैग और पूरी धनराशि सुरक्षित वापस सौंप...