लावारिस बाइक से सात किलो गांजा बरामद
मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। साहेबगंज थना अंतर्गत रजवारा गांव के निकट पुल पर खड़ी एक लावारिस बाइक की हैंडल में टंगे झोले से पुलिस ने सात किलो गांजा जब्त किया है। आशंका है कि पुलिस को देख तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया होगा। सरैया एसडीपीओ गरिमा ने बताया कि बाइक के नंबर व इंजन, चेसिस से मुख्य आरोपित की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर साहेबगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- बारात की तरह सजाई कार, 71 लाख का गांजा लेकर निकले सवार; फिर भी पकड़े गए यह भी पढ़ें- सुरसंड में बारात की तर्ज पर सजाई कार, 71 लाख रुपये का गांजा लेकर निकले सवार, दो गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.