रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- मयंक त्यागी, किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने लावारिस बाइक से अवैध तमंचा बरामद किया। पुलिस ने अज्ञात बाइक स्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शनिवार सांय पुलभट्टा पुलिस भंगा तिराहे पर गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि फ्लाई ओवर के नीचे एक स्पलेन्डर बाइक खडी है। जिसके अन्दर तमंचा रखा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बाइक की गद्दी खोल कर उसमें से 315 बोर का तमंचा बरामद किया। बाइक स्वामी की तलाश करने पर वह नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...