महाराजगंज, मार्च 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के छपवां बाईपास पर वर्षों से स्थापित कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा की प्रतिमा को कुछ दिन पूर्व सड़क चौड़ीकरण के दौरान जगह से उखाड़ कर हटा दिया गया। एनएचएआई के जिम्मेदारों ने शहीद की मूर्ति स्थापित करने वाली जगह चिह्नित किए बगैर ही उसे लावारिस की तरह दूसरे जगह रख दिया। शहीद के परिजन व नागरिकों ने अधिकारियों को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला मीडिया की सुर्खियों में आया तो डीएम ने पालिका के अधिशासी अधिकारी से पूछा कि अब तक शहीद की मूर्ति स्थापना को लेकर क्या कार्रवाई की गई? जवाब नहीं मिलने पर डीएम नाराज हो गए और तत्काल जगह चिह्नित कर मूर्ति स्थापित करने के निर्देश दिए। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने डीएम को पत्र भेजकर तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए शही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.