लावारिस पशु से टकराकर वन विभाग के फॉरेस्टर घायल
रुद्रपुर, मई 8 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा रेंज के चकरपुर क्षेत्र में तैनात वन विभाग के फॉरेस्टर आरडी वर्मा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार देर रात ड्यूटी समाप्त कर वह बाइक से खटीमा से सितारगंज स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहनिया टोल के पास उनकी बाइक अचानक सड़क पर घूम रहे लावारिस पशु से टकरा गई। वह सड़क पर गिर गए। मौके पर मौजूद टोल कर्मियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी अस्पताल पहुंचे तथा घायल फॉरेस्टर के स्वास्थ्य की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- आवारा पशु से टकराकर वन विभाग के फारेस्टर गंभीर रूप से घायल,हायर सेंटर रेफर अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.