लावारिस पशुओं से निजात दिलाने की मांग
रुद्रपुर, मई 11 -- खटीमा। तराई किसान सुधार समिति के केंद्रीय महासचिव व राज्य आंदोलनकारी भगवान जोशी ने सरकार से लावारिस पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है। जोशी ने कहा कि क्षेत्र में घूम रहे लावारिस पशुओं से किसान व आमजन त्रस्त है। उन्होंने कहा कि लावारिस पशु किसानों की फसलों का नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही लावारिस पशुओं के राष्ट्रीय राजमार्ग व संपर्क मार्गो पर खड़े व बैठे रहने से आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं। दुर्घटनाओं में दर्जनों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। साथ ही वाहनों से टकराकर पशुओं की भी मौत हो रही है। जोशी ने लावारिस पशुओं से निजात न दिलाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.