लावारिस पशुओं के लिए गोशाला बनाने की उठाई मांग
अल्मोड़ा, जून 9 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। लावारिस पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर जरूरी बाजार क्षेत्र की महिलाओं ने यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात की। कहा कि लावारिस पशु बाजार में दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। पशुओं के लिए गौशाला बनाने की मांग भी महिलाओं ने उठाई। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी से मुलाकात कर महिलाओं ने कहा कि लावारिस जानवरों के कारण बाजार क्षेत्र में भारी परेशानी हो रही है। आए दिन जाम लग रहा है। कई लोगों को जानवर घायल तक कर चुके हैं। समस्या के समाधान के लिए महिलाओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में शीघ्र गौशाला निर्माण की मांग उठाई। कहा कि यदि गौशाला बनती है तो लावारिस जानवरों को आश्रय मिलेगा तथा बाजार एवं सड़कों पर फैल रही अव्यवस्था दूर होगी। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सार्थक कार्रवाई का आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.