मुंगेर, मार्च 23 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना पुलिस ने औरंगा गांव के कच्ची कांवरिया पथ से एक लावारिस ट्रैक्टर एवं ट्रेलर बरामद किया है। रविवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी कि, सड़क किनारे एक ट्रैक्टर में खड़ा है। सूचना मिलते ही एसआई अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन को कब्जे में लेकर थाना ले आए। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर ट्रैक्टर को अभिरक्षा में रखा गया है। जांच में पता चला कि, उक्त ट्रैक्टर बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के गुलनी कुशहा गांव निवासी पिंकू सिंह का है, जो अहले सुबह उनके दरवाजे से चोरी हुआ था। आशंका है कि चोरों ने वाहन को यहां छोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।-----------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.