गाजीपुर, मार्च 28 -- सैदपुर। नगर के सैदपुर भितरी रेलवे स्टेशन के पास कई दिनों से लावारिस अवस्था में रह रही 70 वर्षीय एक वृद्ध महिला को आखिरकार सुरक्षित आश्रय मिल गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे सकुशल गाजीपुर स्थित वृद्धाश्रम में दाखिल कराया। बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला काफी समय से स्टेशन के आसपास असहाय अवस्था में रह रही थी। चौकी इंचार्ज मनोज पांडेय ने महिला को वहां से लाकर वृद्धाश्रम में भर्ती कराया, जहां अब उसकी देखभाल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...