लावारिस नवजात के शव को कुत्तों ने नोंचा
कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- मंझनपुर। कोखराज थाना क्षेत्र के खटका गांव में नवजात के शव को कुत्तों ने नोंचकर वीभत्स कर दिया। गांव के बच्चों ने दिलेरी दिखाते हुए कुत्तों को भगाया और लोगों को जानकारी दी। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।तिलिया टीकुर मजरा मोहम्मदपुर असवां निवासी अशोक कुमार गांव का चौकीदार है। मंगलवार को करीब तीन बजे वह गांव में घूम रहा था। इसी दौरान मिश्रीलाल के घर के पीछे देखा कि एक आवारा कुत्ता नवजात बालक के शव को मुंह में दबाकर घसीट रहा है। गांव के कुछ बच्चे साहस दिखाते हुए कुत्ते को पत्थर मारकर भगाने का प्रयास कर रहे हैं। अशोक कुमार भागकर पहुंचा। जब उसने देखा कि कुत्ता नवजात के शव को नोंच रहा है तो उसने भी कुत्ते को भगाने का प्रयास किया। ईट-पत्थर चलने पर कुत्ता भाग निकला। जानकारी होते ही मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.