लावारिस ट्रक बरामद, 10 लाख का सामान गायब
मुजफ्फरपुर, जून 23 -- गायघाट,एक संवाददाता। एनएच-27 पर बेरुआ स्थित एक लाइन होटल से पुलिस ने मंगलवार को लावारिस ट्रक बरामद किया है। ट्रक मुरादाबाद से एक डेयरी का सामान लेकर कोलकाता के लिए चला था। ट्रक पर करीब 10 लाख रुपए का सामान लोड था। गायघाट थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाने की पुलिस थाना पहुंची थी। इसके बाद मामले की जानकारी हुई। ट्रक कई दिनों से बेरुआ ढलान के पास खड़ा था। थानेदार ने बताया कि आशंका है कि चालक ने रास्ते में कहीं सामान उतार दिया और ट्रक को बेरुआ ढलान स्थित लाइन होटल परिसर में खड़ा कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- लावारिस ट्रक बरामद, 10 लाख का सामान गायब मैनाठेर पुलिस ट्रक जब्त कर अपने साथ ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.