नोएडा, मई 25 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। गौर सिटी-2 के 14 एवेन्यू सोसाइटी में रविवार शाम लोगों ने लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक के विरोध में प्रदर्शन किया। इनसे निजात दिलाने की मांग की। इसके बाद बैठक कर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की। सोसाइटी में रहने वाले दीपक और हर्ष ने बताया कि सोसाइटी और आसपास के क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। पिछले दो वर्षों में कुत्तों के काटने की 200 से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसे लेकर रविवार शाम 7:30 बजे बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर खींचने के लिए प्रदर्शन किया। कुत्तों की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने के लिए प्रदर्शन सार्वजनिक स्थान पर...