रुडकी, जून 10 -- रुड़की, संवाददाता। क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सामने आ रहे डॉग बाइट के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। भगवानपुर क्षेत्र के सिकरोढ़ा गांव निवासी सात वर्षीय समर पर उस समय एक लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया, जब वह हैंडपंप से पानी लेने जा रहा था। कुत्ते ने उसके कंधे पर गंभीर रूप से काट लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते को वहां से भगाकर बच्चे को बचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...